कटोरिया: मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन कटोरिया के तीन केंद्रों पर 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
Katoria, Banka | Feb 20, 2026 कटोरिया के तीन केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में 2802 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि तीनों केंद्र की दोनों पालियों में 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गयी। दूसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे समाप्त हुई।