कटोरिया: सीएम नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर डीडीसी ने कटोरिया में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया
Katoria, Banka | Feb 17, 2026 सीएम नीतिश कुमार के समृद्धि यात्रा में संभावित कटोरिया आगमन को लेकर मंगलवार को डीडीसी उपेन्द्र कुमार द्वारा कटोरिया के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज एवं नये अस्पताल भवन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी व निर्माण एजेंसी को जरूरी निर्देश दिया गया। शाम करीब 5 बजे तक डीडीसी निरीक्षण करते रहे।