कटोरिया: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन तीन केंद्रों पर 48 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Katoria, Banka | Feb 19, 2026 कटोरिया के तीन केंद्र पर चल रहे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। दोनों पालियों में हिंदी एवं संस्कृत विषय की परीक्षा ली गयी, जिसमें तीनों केंद्र पर कुल 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त हुई।