पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में तीन संदिग्ध अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गुलशन हैदरी कब्रिस्तान के पास से शनिवार को जुआ खेलने और खेलवाने में संलिप्त तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम 4:30 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जुआ खेलने से संबंधित कूपन, 2280 रुपए कैश, दो फ्लेक्स चार्ट, दो कैलकुलेटर एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं।