दस्तक अभियान के अंतर्गत हाथ धोने के महत्व, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से TAF टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से दमोह जिले के विभिन्न ब्लॉकों के माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
गतिविधि के दौरान चित्र कार्ड के माध्यम से कहानी एवं संवादात्मक प्रस्तुतीकरण के द्वारा विद्यार्थियों को प्रमुख स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी संदेश प्रभावी रूप से प्रदान किए गए। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता द्वारा ORS घोल तैयार करने की विधि तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा हाथ धोने की सही एवं निर्धारित प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। पथरिया ब्लॉक में आयोजित गतिविधि में BCM एवं CHO तथा अन्य ब्लॉकों में AAA टीम की सहभागिता रही, जिससे गतिविधि को अधिक प्रभावी एवं सहभागितापूर्ण बनाने में सहयोग प्राप्त हुआ।
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026