खींवसर: भावंडा थाना पुलिस ने खोडवा गांव से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 किलो 200 ग्राम अफीम का दूध किया ज़ब्त
खींवसर की भावंडा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए खोडवा गांव की सरहद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपियों के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अफीम का दुध बरामद किया। वहीं उनके कब्जे से एक कार भी पुलिस ने जब्त की। फिलहाल पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर रही है।