खींवसर: खींवसर में स्वच्छता अभियान को लेकर उपखंड अधिकारी ने निकाला झाड़ू , उपखंड स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
नागौर जिले के खींवसर में स्वच्छता अभियान को लेकर खींवसर उपखंड अधिकारी ने कस्बे में झाड़ू निकालकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान खींवसर उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और खींवसर कस्बे के मुख्य मार्गों में झाड़ू निकालकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उपखंड अधिकारी ने आमजन को अपने आसपास साफ सफाई रखने की सलाह दी।