खींवसर: प्रेमनगर में सड़क किनारे युवक के शव मिलने के मामले में मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर दिया धरना, हुई समझाइश
खींवसर के प्रेमनगर में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले को लेकर मृतक के परिजनों व नायक समाज के लोगों ने थाने के बाहर धरना दे दिया। वहीं पुलिस प्रशासन व मृतक के परिजनों के बीच आज हुई वार्ता के बाद समझाइश हुई और मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। इधर पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी।