खींवसर: प्रेमनगर में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले को लेकर नायक समाज के लोगों ने खींवसर थाने का घेराव किया
खींवसर के प्रेमनगर में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले को लेकर नायक समाज के लोगों ने खींवसर थाने का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नायक समाज के लोग मौजूद रहे। नायक समाज के लोगों ने बताया कि युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।