खींवसर: कडलू गांव के ग्रामीणों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कडलू गांव के ग्रामीणों ने नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव नया ट्रांसफार्मर लगाने सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांग की। सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्रांसफार्मर के लिए उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।