खींवसर: खींवसर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट सड़क हादसे में बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो जने हुए घायल
नागौर जिले के खींवसर में रोडवेज बस स्टैंड के निकट एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस108 मौके पर पहुंची और दोनो ही घायलों को खींवसर के राजकीय अस्पताल लाया गया।वहीं हादसे की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।