देहरादून के बंजारावाला में थार सवार युवकों की दबंगई!**
**अचानक दो युवकों पर हमला, 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची—युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू**
बंजारावाला में थार से उतरे कुछ युवकों द्वारा दो युवकों पर अचानक हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई, जिसके बाद देहरादून पुलिस मौके पर पहुँची और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई।
**नौकरी का संकट, लेकिन नशा और विवाद बढ़ते जा रहे हैं—आखिर युवाओं में संस्कार और जिम्मेदारी की कमी कहाँ से आ रही है?**
पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ के साथ वाहनों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
**एसएसपी परमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में पुलिस लगातार अपराध पर लगाम लगाने के प्रयास में जुटी है, लेकिन समाज और परिवार की जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है।**
DEHRADUN POLICE