⚖️ लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की जिला पदाधिकारी ने की सुनवाई — 01 मामले का निष्पादन, शेष में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 02 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई।
🔻भूमि मापी से संबंधित 01 मामले का निष्पादन किया गया। विद्युत तार हटाने, 11 केवी तार को कवर करने तथा जमीन के अंदर गाड़े गए तार एवं पोल हटाने से संबंधित मामले में शीघ्र कार्रवाई एवं अनुपालन प्रतिवेदन देने का निर्देश।
🔻संबंधित लोक प्राधिकारों को लोक शिकायत के मामलों का समयबद्ध, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
#लोकशिकायत #जनसुनवाई #त्वरितनिष्पादन #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Soochna Jansampark
4 views | Jehanabad, Bihar | Sep 10, 2026