“स्कूल चलें हम: The Jehanabad Way”
📍जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया का संदेश "हाल के दिनों में मैंने और जिले के अन्य पदाधिकारियों ने विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाई। यह एक चिंताजनक सच्चाई है, जिसे हमें ईमानदारी से स्वीकार करना होगा और मिलकर बदलना होगा।
इसी उद्देश्य से, मूल “स्कूल चलें हम” अभियान से प्रेरित होकर जिला प्रशासन ने यह वीडियो बनाया है—जिसमें हमारे अपने जहानाबाद के बच्चे और विद्यालय हैं। पढ़ते, प्रयोग करते, साथ बैठकर मध्याह्न भोजन करते, नाचते और खेलते बच्चे।
बचपन में स्कूल की एक खास जगह होनी चाहिए। बच्चों का बचपन स्कूल के आँगन में दोस्तों के साथ खेलते, कक्षा में सवाल पूछते, नई चीज़ें सीखते और सपने सँजोते हुए बीतना चाहिए। स्कूल केवल परीक्षा पास करने की जगह नहीं है; यह दोस्ती, आत्मविश्वास और जीवन भर की यादें बनाने की जगह भी है।
अभिभावकों से मेरा अनुरोध है—अपने बच्चों को �