☀️ पीएम सूर्य घर योजना की रफ्तार बढ़ाने पर जोर — जिला पदाधिकारी ने बैंकर्स, सोलर वेंडर्स एवं विद्युत अभियंताओं के साथ की समीक्षा बैठक
📍जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
🔻38 स्वीकृत ऋण मामलों में डिस्बर्समेंट लंबित पाए गए। संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को सोमवार तक ऋण वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🔻138 आवेदन ऋण स्वीकृति हेतु बैंकों में लंबित पाए गए। सभी बैंकर्स को लंबित आवेदनों की शीघ्र स्वीकृति एवं तत्पश्चात त्वरित डिस्बर्समेंट का निर्देश दिया गया।
🔻जहानाबाद नगर क्षेत्र में अधिक से अधिक आवेदन सृजित करने हेतु नगर परिषद से समन्वय कर वार्ड स्तर पर आवेदन अभियान चलाने के लिए JE एवं AE को निर्देशित किया गया।
🔻जिन उपभोक्ताओं के आवेदन जेनरेट हो चुके हैं, उनसे एग्रीमेंट पूर्ण कर सोलर इंस्टॉलेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
🔻सभी सोलर वेंडर्स को पर्याप्त मानवबल एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर इंस्टॉलेशन कार्य तेज करने को कहा गया।
🎯 लक्ष्य — ऋण से इंस्टॉलेशन तक की पूरी प्रक्रिया को तेज कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना।
#पीएमसूर्यघर #मुफ्तबिजलीयोजना #सौरऊर्जा #जिलाप्रशासनजहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
11 views | Jehanabad, Bihar | Sep 10, 2026