चित्तौड़गढ़: 13 जून को चित्तौड़गढ़ जिले भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) महेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण सचिव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) संतोष कुमार बैरवा द्वारा बताया गया कि इस बार 8166 प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है।