चित्तौड़गढ़: अप्सरा टॉकीज के सामने स्थित एक शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को किया गिरफ्तार
अप्सरा टॉकीज के सामने स्थित एक शोरूम से गत महीने हुई चार लाख रुपए के सामान चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया जिनमें खरीददार भी शामिल है। 23 जून की रात को अज्ञात बदमाशों ने सरूप्रिया सेल्स कॉरपोरेशन को अपना निशाना बनाया और बरास कटिंग की फिटिंग, मोटर सहित करीब चार लाख रुपए का सामान उड़ा ले गए थे।