Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Chittaurgarh

एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है
प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏

एक ही माता पिता की दो संतानें एक साथ नही रह पाती तो जरा सोचो ईश्वर ने तो इन्हें बनाया ही एक है प्रकृति ,भी पता नहीं क्या क्या बना दिया है ,लोगो की सोच से परे है🙏

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 1, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

दैनिक वीरधरा राजस्थान।

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
   आईपीएस उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, पुनः कलेक्ट्रेट एवं शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया।
    रैली के समापन पर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
      इस अवसर पर आईपीएस उषा यादव ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, शिक्षा एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।
      कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में महिला सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
      कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन  सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सदर थानाधिकारी  प्रेम सिंह, यातायात प्रभारी  मोतीराम सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
   अंत में जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहकर सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जनजागरूकता वाहन रैली, संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय पर महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईपीएस उषा यादव, कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन, अजमेर एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस तथा पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया, पुनः कलेक्ट्रेट एवं शास्त्री नगर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया। रैली के समापन पर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आईपीएस उषा यादव ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, शिक्षा एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में महिला सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह, यातायात प्रभारी मोतीराम सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहकर सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 1, 2026

🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏

🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 1, 2026

मंगला आरती दर्शन सेठ सांवलिया की जय

मंगला आरती दर्शन सेठ सांवलिया की जय

Chittaurgarh, Chittorgarh | Aug 1, 2026

🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?

🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 31, 2026

*महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन*

*सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।*

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की

*महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन* *सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।* चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की

Chittorgarh, Rajasthan | Jul 31, 2026

Chittorgarh, Rajasthan | Jul 31, 2026

वारंटी में खराब कार का गेट कांच नहीं बदलना कंपनी को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वारंटी अवधि के दौरान नई कार के गेट का कांच खराब होने के बावजूद उसे न तो ठीक करने और न ही बदलने को सेवा में कमी मानते हुए कार कंपनी के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

आयोग के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल एवं सदस्य हर्ष अरोरा ने रिनॉल्ट अर्गस प्राइवेट मोटर्स लिमिटेड, भीलवाड़ा को आदेश दिया कि परिवादी की कार के ड्राइवर साइड गेट का खराब कांच एक माह के भीतर निःशुल्क नया लगाकर कार सात दिनों के भीतर सुपुर्द की जाए। साथ ही दो माह के भीतर परिवादी को अधिवक्ता शुल्क एवं परिवाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी अदा किए जाएं।

प्रकरण के अनुसार गंगरार तहसील के रायपुरिया निवासी भंवरलाल सुथार ने अधिवक्ता रतन कुमावत एवं खुमराज कुमावत के माध्यम से आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा स्थित रि�

वारंटी में खराब कार का गेट कांच नहीं बदलना कंपनी को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वारंटी अवधि के दौरान नई कार के गेट का कांच खराब होने के बावजूद उसे न तो ठीक करने और न ही बदलने को सेवा में कमी मानते हुए कार कंपनी के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल एवं सदस्य हर्ष अरोरा ने रिनॉल्ट अर्गस प्राइवेट मोटर्स लिमिटेड, भीलवाड़ा को आदेश दिया कि परिवादी की कार के ड्राइवर साइड गेट का खराब कांच एक माह के भीतर निःशुल्क नया लगाकर कार सात दिनों के भीतर सुपुर्द की जाए। साथ ही दो माह के भीतर परिवादी को अधिवक्ता शुल्क एवं परिवाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी अदा किए जाएं। प्रकरण के अनुसार गंगरार तहसील के रायपुरिया निवासी भंवरलाल सुथार ने अधिवक्ता रतन कुमावत एवं खुमराज कुमावत के माध्यम से आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा स्थित रि�

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 31, 2026

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ की जिला महिला बैठक का आयोजन सांवलियाजी (भादसोड़ा) में जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 30 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले से अधिकाधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले की प्रत्येक तहसील से महिला किसान भाग लेंगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सभी तहसीलों की महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तार से चर्

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रूपरेखा चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ की जिला महिला बैठक का आयोजन सांवलियाजी (भादसोड़ा) में जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 30 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले से अधिकाधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले की प्रत्येक तहसील से महिला किसान भाग लेंगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सभी तहसीलों की महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तार से चर्

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 31, 2026