लाडपुरा: विधायक गुर्जर ने विधानसभा में लडानिया टोल नाके का मुद्दा उठाया, बोले- 8 किमी के स्थान पर 28 किमी का वसूल रहे हैं टोल
Ladpura, Kota | Jul 13, 2024 खानपुरा विधायक सुरेश गुर्जर ने आज विधानसभा मे लड़ानिया टोल नाके का मुद्दा उठाया और टोल को दूसरी जगह लगाने की मांग की । मनमर्जी से लगाए गए टोल के चलते आसपास के ग्रामीणों को बेवजह आर्थिक नुकसान हो रहा है। विशेष उल्लेख प्रस्ताव के माध्यम से गुर्जर ने कहा कि बारां झालावाड़ मेगा हाईवे टोल पर खानपुर के स्थानीय निवासियों से 28 किलोमीटर का टॉल वसूला जा रहा है।