चित्तौड़गढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में ADJ-2 ने दोषी को सुनाई 10 साल कैद की सजा
शादी का झांसा देकर बलात्कार कर युवती को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में कोर्ट ने मृत्यु पूर्व कथन को महत्वपूर्ण दस्तावेज मानते हुए आरोपी सद्दाम हुसैन को 10 साल का कठोर कारावास सुनाया l मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ में दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया था। APP अब्दुल सत्तार खान ने बताया कि मामला अप्रैल 2021 का है।