चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय खोलने पर सांसद सीपी जोशी का अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के बाहर जताया आभार
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार 12 जुलाई को नवीन न्यायालय परिसर में चित्तौड़गढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय खोलने पर अधिवक्ताओं द्वारा सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पटाखे चला मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। बार अध्यक्ष शंकरपूरी गोस्वामी, मनोहरलाल दक, रजनीश पितलिया, रामेश्वरलाल तोतला, मौजूद रहे।