चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़-चंदेरिया के 3 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई, प्रतिदिन हमीरगढ़- रामगंज मंडी थाने में देनी होगी हाजिरी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत 3 और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही करवाई गई। इन्हें प्रतिदिन भीलवाड़ा और कोटा के थानों में हाजिरी देनी होगी। जिला पुलिस के इस्तगासों पर अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट में सुनवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार द्वारा 3 गैरसायलों को गुण्डा घोषित किया गया।