सारण के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने मॉडल स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (जिला स्कूल), छपरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशाला, ICT, स्मार्ट क्लास, डिजिटल सुविधाओं, खेलकूद एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीडीसी ने विद्यालय में शौचालय, साफ-सफाई और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। निरीक्षण के दौरान डीपीओ, सर्व शिक्षा भी मौजूद रहे।
Chapra, Saran | Sep 10, 2026