खलीलाबाद: #क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, पूर्व विधायक जय चौबे ने किया स्वागत
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खलीलाबाद में तीनों भाजपा विधायकों व पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने उनका अभिनंदन किया। विनोद राय ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की तीनों सीटों पर फिर जीत दर्ज करेगी।