उमिला में कालिंदी पैलेस मैरिज हॉल का भव्य शुभारंभ, जय चौबे ने किया उद्घाटन
संतकबीरनगर। जिले के उमिला गांव में वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत हुई। उमिला-थुरंडा मार्ग पर नवनिर्मित कालिंदी पैलेस मैरिज हॉल का गुरुवार शाम खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। मैरिज हॉल के संचालक एवं भाजपा कार्यकर्ता बैजनाथ पाठक ने पूर्व विधायक जय चौबे का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान जय चौबे ने मैरिज हॉल का निरीक्षण किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की सुविधाएं विकसित होने से स्थानीय लोगों को शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सहूलियत मिलेगी। अब लोगों को बेहतर व्यवस्था के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में गजेन्द्र पांडेय, अनिल पांडेय, सत्य प्रकाश पाठक, धर्मेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।