*छठ व्रतियों की सेवा में लगातार चौथे दिन भी जुटे कांटी विधायक अजीत कुमार, 200 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री के साथ साड़ी व गेहूं-चावल और नगद राशि का किया वितरण*
*बोले विधायकअजीत - छठ व्रतियों की सेवा से मिलती है आत्मिक शक्ति और अपार खुशी, जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य*
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर कांटी के विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लगातार चौथे दिन शनिवार को भी शहर के बीबीगंज स्थित अपने आवास पर 200 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री, साड़ी, गेहूं और चावल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग के रूप में नगद राशि भी प्रदान की, ताकि किसी भी परिवार को छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
विधायक अजीत कुमार की इस पहल से बड़ी संख्या में पहुंचे छठ व्रतियों और जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिली। पर्व की तैयारियों के बीच आवश्यक पूजन सामग्री और खाद्यान्न मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। विधायक ने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर सामग्री वितरित की और छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सादगी, पवित्रता, समर्पण और सेवा का संदेश देता है। छठ व्रतियों की सेवा करना उनके लिए केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आत्मिक संतुष्टि का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सेवा करने से उन्हें एक अलग तरह की शक्ति मिलती है और मन को अपार खुशी एवं सुकून प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना बेहद जरूरी है। उनका प्रयास है कि छठ पर्व के अवसर पर किसी भी जरूरतमंद परिवार को संसाधनों के अभाव में परेशानी नहीं हो। इसी उद्देश्य से लगातार चौथे दिन भी सेवा एवं सहयोग का यह अभियान जारी रखा गया है।
विधायक ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की सुख-दुख में सहभागी बनना उनका कर्तव्य है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा रहना ही जनसेवा की वास्तविक पहचान है। उन्होंने छठी मैया से सभी छठ व्रतियों के परिवारों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। विधायक की ओर से लगातार चौथे दिन जारी इस सेवा अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है।