Public App Logo
Profile Picture

Tv20 Bihar

@tv20359
344Followers
0Following
जिला स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता 206-27
       बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान  में दिनांक 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के आज तीसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया।
आज खेले गए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार है ।
 *वॉलीबॉल* 
बालक अंडर -17 वर्ग में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल विजेता एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिका उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। 
 *कब्बडी*
बालक अंडर -19 वर्ग में डी. ए.वि बखरी विजेता एवं
संत जोसफ स्कूल उपविजेता बनी ।
एक सप्ताह में दुरुस्त होंगी  कांटी - मड़वन की जर्जर ग्रामीण सड़कें,
विधायक अजीत कुमार ने अभियंताओं व संवेदकों को दिया सख्त निर्देश

लापरवाही पर कार्रवाई की अनुशंसा की चेतावनी

कांटी विधायक अजीत कुमार ने शनिवार को क्षेत्र की जर्जर ग्रामीण सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं एवं संवेदकों के साथ बीबीगंज स्थित अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र में जर्जर पड़ी उन सभी सड़कों की एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कराई जाए, जिनके कारण आम लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों को मोटरेबल बनाकर आवागमन सुचारू कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मौके पर मौजूद अभियंताओं और संवेदकों ने विधायक को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के अंदर सभी चिह्नित जर्जर सड़कों को मोटरेबल बनाने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
   विधायक ने नरसंडा चौक से पकड़ी, नरसंडा चौक से मानिकपुर चौक, मुबारकपुर फरदो पुल से मुबारकपुर स्कूल, मुबारकपुर स्कूल से फंसिहरवा चौक, बथनाराम बाईपास सड़क से बथना हाई स्कूल, करजा चट्टी से फंदा तथा कांटी एनएच स्थित दलित बस्ती से ढेमहां होते हुए रामपुर जाने वाली सड़क को उच्च प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
   श्री कुमार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर सड़कों के जीर्णोद्धार की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो संबंधित अभियंताओं एवं संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा सरकार से की जाएगी।
बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता, संवेदक सीके शाही, राम सोगारथ राय, एसएस कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि तथा संवेदक गुड्डू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
*बाढ़ प्रभावित माधोपुर हजारी गांव में पहुंचे जिलाधिकारी, इन्फ्लेटेबल मोटर वोट से लिया स्थिति का जायजा*

*प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का किया वितरण, डीएम ने कहा—हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंचे प्रशासन की मदद*

जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव ने आज अधिकारियों की टीम के साथ साहेबगंज प्रखंड अंतर्गत माधोपुर हजारी गांव का इन्फ्लेटेबल मोटर वोट के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर, आवागमन की स्थिति, प्रभावित परिवारों की स्थिति तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं बचाव सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री समय पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। राहत सामग्री के वितरण में किसी भी प्रकार की देरी अथवा लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

*बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए*

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा उनकी आवश्यकताओं का स्थानीय स्तर पर लगातार आकलन करते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉलीथिन शीट, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री का वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए। प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न होने पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

*राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी का निर्देश*

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार क्षेत्र भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं की जानकारी सीधे क्षेत्र में जाकर ली जाए और प्राप्त शिकायतों एवं आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस परिस्थिति में प्रशासन और प्रभावित लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही सहायता*

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षित आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र में सतत निगरानी एवं राहत कार्य जारी रखा जाए तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा आपदा प्रबंधन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
LIVE..डॉक्टर भी नही रही सुरक्षित,सोने की चेन छीना
Video 11
Video 12
**गांधी जयंती पर गांधी स्मृति पुस्तकालय में पुष्पांजलि, डीएम ने किया वृक्षारोपण* 
* 
मुजफ्फरपुर। गांधी जयंती के अवसर पर सिकंदरपुर स्थित श्री गांधी स्मृति पुस्तकालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे देश के लोगों को जागरूक किया। गांधी जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गांधी पार्क में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. केसी सिंह, रोटरी तिरहुत के अध्यक्ष ऋतेश अनुपम, सचिव आशीष शंकर, संजीव चौधरी, अमित राज, नीलमणि, रोटरी युगल की अध्यक्ष मेनका गुप्ता, सचिव पंखुड़ी राज, दीपक राज, सामाजिक कार्यकर्ता देवीलाल, केपी पप्पू, वार्ड पार्षद अमित रंजन, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
भाई- बहन करता था स्मैक का कारोबार,पुलिस ने दबोच लिया <nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tv20bihar nis:value=tv20bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rjd nis:value=RJD nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sspmuzaffarpur nis:value=sspmuzaffarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला पदाधिकारी ने किया माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सर्वप्रथम समाहरणालय सभागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सरैयागंज टावर स्थित स्थल तथा मुक्तिधाम के समीप पुस्तकालय परिसर में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी दोनों महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गायघाट में 2.435 किलो स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार, 2.10 लाख कैश जब्त

मुजफ्फरपुर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गायघाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.435 किलोग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2,015 पुड़िया स्मैक, 2.10 लाख रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना क्षेत्र के हुसैनपुर नयार गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान शिव शंकर कुमार और अंशु कुमारी, दोनों थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 2.435 किलोग्राम है, जिसे 2,015 पुड़िया में रखा गया था। इसके अलावा 2,10,000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

मामले में गायघाट थाना कांड संख्या 300/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
 गिरफ्तार आरोपी की मां और पत्नी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 25/24 में न्यायिक हिरासत में भेजी जा चुकी हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मोतीझील में फर्जी आधार सेंटर में छापेमारी
I got over 5,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Video 19
🎉 Facebook recognized me as a consistent post creator this week!
Video 21
जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर के निदेश पर गंडक एवं बागमती नदी के जल के आस-पास के इलाक़ों में फैल जाने से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सभी कार्य किया जा रहा है। सामुदायिक रसोई केन्द्रों का संचालन, पॉलीथिन शीट्स का वितरण, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा आवश्यकतानुसार प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने, सूखा राशन का वितरण, स्वास्थ्य जाँच तथा दवाओं की उपलब्धता, नावों का परिचालन, कुट्टी-भूसा पशु चारा का वितरण एवं पशु चिकित्सा की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सुविधा, तटबंधों की निगरानी एवं सुदृढ़ीकरण सहित आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से हर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों सहित सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने; बच्चों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों सहित आम जनता से नियमित संवाद स्थापित करने एवं फीडबैक लेने तथा स्थिति के अनुसार तुरंत रिस्पॉन्ड करने का निदेश दिया गया है। ज़िलाधिकारी श्री कुमार गौरव स्वयं वरीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं पारू में लगातार कैम्प कर रहे हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों का अनुश्रवण कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों से भी संवाद स्थापित कर उनका सुझाव एवं फीडबैक लिया जा रहा है।

================
*जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें। अपुष्ट, अप्रामाणिक एवं भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित न करें। प्रशासन द्वारा दी जा रही सूचनाओं पर ही ध्यान दें तथा बाढ़ की स्थिति में बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुपालन करें।*
================

जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों में जल-स्तर अभी पीक पर है। गंडक नदी के रेवा घाट स्थित गेज स्थल पर वर्तमान में नया उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया है तथा जलस्तर में वृद्धि की प्रवृत्ति बनी हुई है।ऐसी क्रिटिकल परिस्थिति के बावजूद प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर आवश्यक बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराते हुए स्थल को सुरक्षित किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है तथा तटबंध पर सतत निगरानी एवं चौकसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नदियों के जल-स्तर में जल्द ही कमी आएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण अभी नदियों में जल स्तर अधिकतम है। इसके आलोक में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन पूर्णतः तैयार है। *लोग पैनिक न हों लेकिन सजग एवं सतर्क रहें*। संपूर्ण आपदा प्रबंधन तंत्र आपकी सहायता हेतु तत्पर है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम सक्रिय है। तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकतानुसार मरम्मती एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग को सजग एवं सक्रिय होकर स्थिति के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों को आम जनता से नियमित संवाद स्थापित करने एवं फीडबैक लेने तथा स्थिति के अनुसार तुरंत रिस्पॉन्ड करने का निदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के जान-माल की सुरक्षा एवं ससमय राहत पहुँचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर लोगों द्वारा जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0621-2212007), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के हेल्पलाइन नंबर (0612-2294204/205) या आपातकालीन सहायता नंबर 1070 पर सूचना दी जा सकती है।
एक दिन में 60 लाख होल्डिंग कर वसूली,28 हजार भरेंगे दंड
Video 24