राम जानकी मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग की तैयारियों का अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर ने लिया जायजा..
दिनांक : 14 सितंबर 2026
आगामी 18 सितंबर 2026 से राम जानकी मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, श्री राकेश कुमार ने विधि-व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने काउंसलिंग स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग के लिए कुल 50 मेडिकल सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें 8 सीटें केंद्र सरकार तथा 42 सीटें बिहार सरकार की ओर से निर्धारित हैं।
#रामजानकीमेडिकलकॉलेज #MedicalCollege #Counselling2026 #MedicalCounselling #Samastipur #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #मेडिकलशिक्षा #स्वास्थ्यसेवा #बिहार #BiharEducation #BiharMedicalEducation #DistrictAdministration #Samastipur
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026