Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
purvibiharnews
बिहार में बाढ़ का यह खौफनाक मंजर देखिए किस तरह से लोगों के घरों में पांव पसार चुका है बाढ़ का पानी साथ में आए कचरे को किस तरह घर से बाहर कर रही है लड़की.......
Patna Rural, Patna
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
Patna Rural, Patna | Sep 14, 2026
ganpati bappa morya 🙏🔥 | @patnaite
Patna Rural, Patna | Sep 14, 2026
ganpati bappa morya 🙏
Patna Rural, Patna | Sep 14, 2026
हिंदी दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित समाहरणालय सभागार, पटना में जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने कहा कि हिंदी केवल संवाद - संप्रेषण की भाषा नहीं, बल्कि भारत के जनमानस, उनकी सभ्यता, संस्कृति और संवेदनाओं से गहराई से जुड़ी भाषा है.यह आम लोगों की अभिव्यक्ति का सहज और सशक्त माध्यम है। हिंदी की सरलता, सहजता और आत्मीयता उसे जन-जन के हृदय से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि हिंदी में उत्कृष्ट एवं समृद्ध साहित्य का निरंतर सृजन हो रहा है. उन्होंने नई पीढ़ी को हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़ने की अपील की। वर्तमान समय में शिक्षा, प्रशासन, तकनीक, संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी का प्रयोग निरंतर बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना की महत्वपूर्ण संवाहक भाषा है। उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार ने हिंदी के विकास तथा बदलते समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी आम जनता की भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में सरल एवं सहज हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। अपर समाहर्ता श्री खगेश चंद्र झा ने हिंदी को सहज, सरल एवं जनसुलभ भाषा बताते हुए कहा कि यह आम लोगों के बीच संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को अधिक प्रभावी बनाने में सरल हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपर समाहर्ता श्री रविंद्र कुमार दिवाकर ने हिंदी के साहित्यिक विकास तथा स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सहायक निदेशक श्री शैलेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती अर्शी शाहीन, श्री देवज्योति सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा, साहित्यिक विरासत और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सरकारी कार्यों एवं दैनिक प्रशासनिक जीवन में सरल एवं सहज हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया।
Patna, Bihar | Sep 14, 2026
आज दिनांक 14.09.2026 को जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन-सह-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिन्दी की समृद्धि, संस्कृति, इतिहास एवं परम्पराओं के साथ-साथ देश की भाषायी विविधता और एकता में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कवियों एवं शायरों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर संदेश दिया। #HindiDiwas #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026
आज दिनांक 14.09.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ विभागीय लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक अंतर्विभागीय सहयोग एवं समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लंबित CWJC/MJC वादों की समीक्षा से की गई। समीक्षा के दौरान अधिक संख्या में लंबित मामलों वाले संबंधित पदाधिकारियों को माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ दायर करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस सप्ताह न्यूनतम 30 मामलों में प्रतिशपथ दायर कर जिला विधि शाखा को सूचित करें। बैठक में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 25 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश सिविल सर्जन, रोहतास को दिया गया। साथ ही विभागीय स्तर पर जिन पदाधिकारियों से कारण-पृच्छा की गई है, उनके द्वारा ससमय जवाब पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। कायाकल्प अभियान के तहत सभी पंचायतों में आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाएं लेने का निर्देश उप विकास आयुक्त, रोहतास को दिया गया। इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय कक्ष, लिंक सड़क, शवदाह केंद्र आदि के निर्माण की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त कर कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक) एवं कायाकल्प अभियान (17 सितम्बर 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के सफल संचालन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों एवं निर्धारित गतिविधियों से अवगत कराया गया। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘आंगन का मिलन’ एवं ‘कहानी बदलाव की’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सभी पंचायतों, बूथों, सरकारी संस्थानों, प्रखंड एवं जिला मुख्यालयों तथा राज्य मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा। इन गतिविधियों के सफल संचालन हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, कला एवं संस्कृति, खेल, समाज कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही भूमि उपलब्धता एवं अंतर्विभागीय समस्याओं की भी समीक्षा की गई। भवन प्रमंडल, LAEO-01, पथ प्रमंडल, PHED, लघु सिंचाई एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा भूमि से संबंधित समस्याओं को बैठक में रखा गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचल अधिकारियों एवं अपर समाहर्ता, रोहतास को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित विभागों को आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने एवं समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिए। अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास द्वारा भी सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विभिन्न विभागों द्वारा किए गए पत्राचार के आलोक में एक सप्ताह के अंदर भवन निर्माण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने एवं लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपने-अपने विभाग की प्रमुख समस्याओं एवं अपेक्षित अंतर्विभागीय सहयोग को स्पष्ट रूप से दर्शाते हुए PPT तैयार कर प्रस्तुत करें। बैठक में उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, निदेशक डी.आर.डी.ए. सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में जुड़े। #IPRD #BiharGovernment #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026
🏛️ “सबका सम्मान–जीवन आसान” आज दिनांक 14.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 41 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। 🔹 जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को समस्याओं पर समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। #IPRD #JantaDarbar #DistrictAdministrationRohtas #SabkaSammanJeevanAasan Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026
चंपारण में ‘नव्या’ एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत चंपारण के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी HPCL ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चंपारण क्षेत्र में अपने नए ‘नव्या’ एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत की है।मोतिहारी के रंजन एचपी गैस एजेंसी परिसर में आयोजित समारोह में इसका विधिवत शुभारंभ किया गया।।।।।।।।।।।। #चंपारण #मोतिहारी #नव्याLPG #NavyaLPG #HPCL #HPGas #LPGCylinder #LPGService #गैससिलेंडर #एलपीजी #उपभोक्तासुविधा #बिहार #Champaran #Motihari #HPCLNews #BiharNews #LocalNews
Patna Rural, Patna | Sep 14, 2026