आज दिनांक 14.09.2026 को जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन-सह-मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हिन्दी की समृद्धि, संस्कृति, इतिहास एवं परम्पराओं के साथ-साथ देश की भाषायी विविधता और एकता में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कवियों एवं शायरों ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया तथा सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर संदेश दिया।
#HindiDiwas
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 14, 2026