Public App Logo
Profile Picture

Dist. Administration Saran

@dprosaran
428Followers
0Following
प्रेस विज्ञप्ति
श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
समस्तीपुर, 23 अगस्त 2026। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर थानेश्वर स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं सुचारु विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा देर रात्रि थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन, कतार व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने भीड़ के दबाव वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग एवं कतार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तत्पर रहने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर सहित सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। नगर निगम, समस्तीपुर की महापौर श्रीमती अनीता राम भी मौके पर उपस्थित रहीं तथा उनके द्वारा भी मंदिर परिसर में की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं कतार व्यवस्था का पालन करें, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें तथा विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए डीएम श्री रोशन कुशवाहा एवं एसपी श्री अरविंद प्रताप सिंह ने थानेश्वर स्थान मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं व्यवस्थित पूजा-अर्चना के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samastipur nis:value=Samastipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thaneshwarsthan nis:value=ThaneshwarSthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shravansomwar nis:value=ShravanSomwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawansomwar nis:value=SawanSomwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crowdmanagement nis:value=CrowdManagement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devoteessafety nis:value=DevoteesSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipurpolice nis:value=SamastipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>

 Information & Public Relations Department, Government of Bihar
समस्तीपुर, 22 अगस्त 2026: जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विद्यालय पोषण कार्यक्रम (अंकुरण) एवं ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण कार्यक्रम के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, नियमित निगरानी तथा ई-शिक्षाकोष पर लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के हित से जुड़े इन कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतने तथा संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipur nis:value=Samastipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipurdistrict nis:value=SamastipurDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विद्यालयपोषणकार्यक्रम nis:value=विद्यालयपोषणकार्यक्रम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ईशिक्षाकोष nis:value=ईशिक्षाकोष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षाविभाग nis:value=शिक्षाविभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समीक्षाबैठक nis:value=समीक्षाबैठक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उन्मुखीकरणकार्यक्रम nis:value=उन्मुखीकरणकार्यक्रम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipureducation nis:value=SamastipurEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governmentschools nis:value=GovernmentSchools nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationforall nis:value=EducationForAll nis:enabled=true nis:link/> 

 Information & Public Relations Department, Government of Bihar
विद्यालय पोषण कार्यक्रम एवं ई-शिक्षाकोष की समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर, 22 अगस्त 2026

जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित विद्यालय पोषण कार्यक्रम (अंकुरण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियों को सुदृढ़ एवं शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु जिला स्तरीय समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्यालय पोषण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण संबंधी सुविधाओं, कार्यक्रम की नियमित निगरानी, गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन तथा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय पोषण कार्यक्रम का लाभ निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप सभी विद्यार्थियों तक नियमित रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर विद्यालयों से संबंधित आवश्यक आंकड़ों एवं सूचनाओं की एंट्री की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर लंबित सभी प्रविष्टियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए तथा दर्ज किए गए आंकड़ों की शुद्धता, पूर्णता एवं अद्यतन स्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय पोषण कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शैक्षणिक विकास एवं विद्यालय में नियमित उपस्थिति से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए कार्यक्रम के वास्तविक क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध आंकड़ों को विभागीय योजनाओं एवं निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों से संबंधित सूचनाओं की प्रविष्टि समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण कराई जाए। साथ ही, विद्यालय स्तर पर कार्यरत संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक उन्मुखीकरण एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालय पोषण कार्यक्रम एवं ई-शिक्षाकोष से जुड़े कार्यों में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा दोनों कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा एवं सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के हित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipur nis:value=Samastipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipurdistrict nis:value=SamastipurDistrict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विद्यालयपोषणकार्यक्रम nis:value=विद्यालयपोषणकार्यक्रम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ईशिक्षाकोष nis:value=ईशिक्षाकोष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षाविभाग nis:value=शिक्षाविभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समीक्षाबैठक nis:value=समीक्षाबैठक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उन्मुखीकरणकार्यक्रम nis:value=उन्मुखीकरणकार्यक्रम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihareducation nis:value=BiharEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipureducation nis:value=SamastipurEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governmentschools nis:value=GovernmentSchools nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationforall nis:value=EducationForAll nis:enabled=true nis:link/>

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर डीएम एवं एसपी ने किया विधि-व्यवस्था की तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण

समस्तीपुर, 22 अगस्त 2026।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों, विशेषकर प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावित संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थानेश्वर स्थान मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम थानेश्वर स्थान मंदिर परिसर का भ्रमण किया तथा मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास, संभावित भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकास के लिए व्यवस्थित मार्ग, पर्याप्त बैरिकेडिंग तथा भीड़ के सुचारू संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही पूरी करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मंदिर के आसपास अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की जाए।
जिलाधिकारी ने नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान, पर्याप्त पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए त्वरित सहायता एवं सूचना की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगा। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना का अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=samastipur nis:value=Samastipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=thaneshwarsthan nis:value=ThaneshwarSthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shravansomwar nis:value=ShravanSomwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sawansomwar nis:value=SawanSomwar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crowdmanagement nis:value=CrowdManagement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devoteessafety nis:value=DevoteesSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipurpolice nis:value=SamastipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रावणमास nis:value=श्रावणमास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अंतिमसोमवार nis:value=अंतिमसोमवार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=थानेश्वरस्थान nis:value=थानेश्वरस्थान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समस्तीपुर nis:value=समस्तीपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रद्धालुसुरक्षा nis:value=श्रद्धालुसुरक्षा nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
Video 14
Video 15
<nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरबार...

समस्तीपुर, 21 अगस्त 2026

जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि एवं राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली, नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

अपर समाहर्ता ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा स्तरों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=समस्तीपुर nis:value=समस्तीपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनता_दरबार nis:value=जनता_दरबार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन nis:value=जिला_प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समयबद्ध_कार्रवाई nis:value=समयबद्ध_कार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> 

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
🌾 आत्मा शासी परिषद की बैठक आयोजित..

समस्तीपुर, दिनांक - 21.08.2026

जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद (ATMA Governing Board) की बैठक हुई। बैठक में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, प्रशिक्षण, फसल विविधीकरण, कृषि उत्पादकता व किसानों की आय बढ़ाने तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=समस्तीपुर nis:value=समस्तीपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आत्मा nis:value=आत्मा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि_विकास nis:value=कृषि_विकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान_हित nis:value=किसान_हित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानों_की_आय nis:value=किसानों_की_आय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आधुनिक_कृषि nis:value=आधुनिक_कृषि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि_योजनाएं nis:value=कृषि_योजनाएं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन nis:value=जिला_प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> 

Information & Public Relations Department, Government of Bihar
📢 जनता दरबार आयोजित...

समस्तीपुर, दिनांक - 21.08.2026

जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित हुआ। आम नागरिकों की भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली एवं नल-जल से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=समस्तीपुर nis:value=समस्तीपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनता_दरबार nis:value=जनता_दरबार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन nis:value=जिला_प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समयबद्ध_कार्रवाई nis:value=समयबद्ध_कार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> 

 Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा शासी परिषद की बैठक आयोजित....

समस्तीपुर, 21 अगस्त 2026 

जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आत्मा शासी परिषद (ATMA Governing Board) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास, किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कृषि क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप, किसानों को प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, नवीन कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, फसल विविधीकरण तथा कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने किसानों तक कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों की तकनीकी जानकारी प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आत्मा के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण एवं किसान हितकारी गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए। किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, आधुनिक कृषि यंत्रों, वैज्ञानिक खेती, जैविक एवं प्राकृतिक कृषि, बागवानी तथा कृषि से जुड़े अन्य लाभकारी क्षेत्रों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाए।

बैठक में किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि योजनाओं का वास्तविक लाभ खेत तक और किसान तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, आत्मा के परियोजना निदेशक सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं शासी परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=समस्तीपुर nis:value=समस्तीपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आत्मा nis:value=आत्मा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि_विकास nis:value=कृषि_विकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान_हित nis:value=किसान_हित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसानों_की_आय nis:value=किसानों_की_आय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आधुनिक_कृषि nis:value=आधुनिक_कृषि nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि_योजनाएं nis:value=कृषि_योजनाएं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिला_प्रशासन nis:value=जिला_प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24