बैजूनाथ धाम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अपील, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान
संतकबीरनगर के प्रसिद्ध बैजूनाथ धाम में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आम जनता समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।