सीएम योगी के आगमन की तैयारियां तेज, जगह-जगह लगे स्वागत होर्डिंग
संतकबीरनगर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बसवारी गांव स्थित बाबा बैजनाथ धाम में मुख्यमंत्री के आगमन के स्वागत के लिए जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में विधायक गणेश चंद्र चौहान द्वारा भी स्वागत होर्डिंग लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया गया है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।