मुख्यमंत्री योगी का संतकबीरनगर आगमन , जिले को फिर मिलेगी नई सौगात : विधायक अंकुर राज तिवारी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रस्तावित संतकबीरनगर दौरे का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन जिले के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पूर्व कार्यकालों में संतकबीरनगर को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात दी है, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि 25 जून को बसवारी गांव स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिलेवासियों को एक बार फिर नई सौगात देंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। संतकबीरनगर भी इन विकास योजनाओं से लगातार लाभान्वित हो रहा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और इससे क्षेत्र के विकास को और मजबूती मिलेगी।
विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले के लोग मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।