भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने की अपील, मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें लोग
संतकबीरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। धनघटा विधानसभा क्षेत्र स्थित बाबा बैजनाथ धाम में 25 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इस बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रदेश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है।