मझोली: मझौली तहसीलदार ने सी एम हेल्पलाइन के प्रकरण को समय सीमा में हल करने हेतु कर्मचारियों को किया निर्देशित
मझौली तहसीलदार ने मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे कर्मचारियों के निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इन्हें समय सीमा में हल किया जाए। तहसीलदार का कहना है कि हाल ही में जिला कलेक्टर के द्वारा बैठक की गई थी जिसमें सभी अधिकारियों को जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया था कि प्रकरणों को हल करें।