पीरो: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Piro, Bhojpur | Aug 21, 2026 आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सियाडीह गांव के समीप शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव निवासी स्व. शिव पूजन तिवारी के पुत्र रंजीत तिवारी के रूप में हुई। और वह मजदूर खोजने के लिए बड़हरा जा रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ।