भगवानपुर: भगवानपुर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, ग्रामीणों ने दर्ज कराई 21 शिकायतें
रुड़की की भगवानपुर तहसील में आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया है। इस तहसील दिवस में ग्रामीणों के द्वारा 21 शिकायतें दर्ज कराई गई है। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। इस तहसील दिवस में तहसील के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे है।