भगवानपुर: किशनपुर जमालपुर गांव में पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा नेता ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण
किशनपुर जमालपुर गांव में आज पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा नेता सुबोध राकेश ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया है। इस दौरान सुबोध राकेश ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर ही समाज का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब महान विभूति थे। इसके साथ ही प्रखर विचारक थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे है।