भगवानपुर: तेलपूरा गांव की नदी में बरसात में आपदा को लेकर पुलिस ने की कसरत, तहसील प्रशासन के साथ किया मॉक ड्रिल का आयोजन
भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थानाक्षेत्र तेलपूरा की नदी में बरसात में आपदा को लेकर पुलिस ने कसरत की है। जिसके चलते पुलिस ने तहसील प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल का आयोजन किया है। इस मॉक ड्रिल के चलते तेलपूरा गांव की नदी में आपदा राहत बचाव कार्यों की कसरत की गई है। जलस्तर बढ़ने पर नदी में फंसे लोगों को किस तरह बचाया जाए उसके लिए मॉक ड्रिल की गई है।