भगवानपुर: गंगनहर कोतवाली पुलिस से एक व्यक्ति ने पुत्री की तलाश करने की लगाई गुहार, महिला की तलाश में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री की शादी ढाई साल पहले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक उनकी पुत्री को लगातार परेशान कर रहा था। जिसके बाद पुत्री के पति ने पिता को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री डेढ़ साल के बच्चे को लेकर 3 दिन से लापता है। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।