भगवानपुर: हकीमपुर तुर्रा गांव के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर, एक बाइक पर सवार महिला हुई घायल
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण एक बाइक पर सवार पंजाब निवासी अनवरी नाम की महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के फार्मासिस्ट मोहम्मद इकराम और चालक रोहिताश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।