भगवानपुर: भगवानपुर टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास 23 जून की रात सिकंदरपुर भैंसवाल गांव निवासी हसरत नाम के एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हसरत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जहां हसरत के परिजन हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आज अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।