किसानों-मजदूरों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
बारा, प्रयागराज। संविधान दिवस और ऐतिहासिक किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (एआईकेएमएस) ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया। संगठन ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीण कामगारों की 16 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी बारा अर्पित कुमार के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी, खाद-बीज की उचित दर पर उपलब्धता, मनरेगा में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी, मुफ्त बिजली तथा ग्रामीण गरीबों को आवास और खेती के पट्टे देने की मांग की गई। संगठन ने केंद्र सरकार से किसान आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा करने और सभी मांगों पर तत्काल अमल करने की अपील की।
Bara, Allahabad | Nov 26, 2026