*जारी बाजार में हल्दी रस्म के दौरान बाइक चोरी, थाने में तहरीर*
*कौंधियारा (प्रयागराज)।* कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने हल्दी रस्म कार्यक्रम के दौरान खड़ी अपाची बाइक उड़ा ली। पीड़ित ने थाना कौंधियारा में तहरीर देकर बाइक बरामद कराने की मांग की है।
प्रार्थी अनिल कुमार बिन्द पुत्र स्व. गौरी शंकर, निवासी बड़गोहना कला, पोस्ट बेलसारा, थाना कौंधियारा ने बताया कि वह सोमवार की बीती रात जारी बाजार स्थित आर.सी. जायसवाल धर्मकांटा के सामने रिश्मी-चौधरी पुत्री बैजनाथ की हल्दी रस्म कार्यक्रम की फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग कराने आए थे। रात करीब 2:26 बजे अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल (अपाची) गाड़ी नं. UP 70 HP 5072 को उठा ले गए।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष कौंधियारा से विधिक कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई है।
Bara, Allahabad | Nov 24, 2026