*बेटे की मौत को परिजनों ने बताया हत्या, निष्पक्ष जांच की मांग*
*बहरिया, प्रयागराज।* थाना सोरांव के निवासी परिवार ने अपने बेटे की मौत को सड़क हादसा मानने से इनकार किया है। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। घटना बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार शाम करीब पांच बजे अरुण और सोनू बेटे को घर से ले गए थे। आरोप है कि दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। परिवार का कहना है कि बेटा घर से सही-सलामत गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसकी मौत की सूचना मिली।
पिता इंद्रपाल का कहना है कि बेटे की मौत हादसे में नहीं, हत्या से हुई है। उन्होंने सरकार से न्याय और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
मां ने कहा कि पुलिस के कागजों में मौत को एक्सीडेंट बताया गया है, लेकिन उनका बेटा मारा गया है। मां ने सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Bara, Allahabad | Nov 21, 2026