बागपत में पटाखे छुड़ाने को लेकर खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर महनवा गांव में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस संघर्ष में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की विस्तृत जानकारी और पुलिस कार्रवाई का इंतजार है।
📍 स्थान: सूरजपुर महनवा, बागपत
क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले जानने के लिए पेज को फॉलो करें।
#Baghpat #SurajpurMahnawa #BaghpatNews #UPPolice
Baghpat, Bagpat | Nov 10, 2026