*जिला पदाधिकारी द्वारा सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रखने के दिए निर्देश*
04 नवंबर 2026, भागलपुर।
जिला पदाधिकारी, भागलपुर द्वारा आज सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई, अतिथि कक्षों की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता एवं समग्र रखरखाव का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सर्किट हाउस में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी अतिथि कक्षों को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित रखने, बेडशीट, तकिया, चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की नियमित साफ-सफाई एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने परिसर में पेयजल एवं विद्युत की निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने तथा शौचालयों एवं स्नानागारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, सर्किट हाउस में आने वाले अतिथियों के लिए बेहतर आतिथ्य सत्कार एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं जवाबदेही के साथ करने तथा सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण किया जाए, ताकि यहां आने वाले अतिथियों को स्वच्छ, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar