*मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान, 13 व्यक्ति गिरफ्तार एवं तीन वाहन जब्त*
भागलपुर, दिनांक: 04 नवम्बर 2026। मद्यनिषेध विभाग द्वारा भागलपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सबौर थाना अंतर्गत शिवायडीह, खनकित्ता, सुल्तानपुर भिठ्ठी, बरारी थाना अंतर्गत बरारी, परबत्ता थाना अंतर्गत पकड़ा, गोपालपुर थाना अंतर्गत लतारपुर, झंडापुर थाना अंतर्गत नवटोलिया, भवानीपुर थाना अंतर्गत नारायणपुर, कहलगाँव थाना अंतर्गत शाहपुर, ईशीपुर बाराहाट थाना अंतर्गत गंगारामपुर एवं महेशपुर चौक तथा सनोखर थाना अंतर्गत चखमज्जा रोड सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
उक्त विशेष अभियान के दौरान कुल 13 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई तथा लगभग 37,295 लीटर शराब एवं तीन वाहनों की जब्ती की गई।
मद्यनिषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।
नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों यथा बरारी, लोदीपुर, गोराडीह इत्यादि में मद्यनिषेध विभाग की नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से नशे की बुराइयों को दर्शाते हुए लोगों को नशामुक्ति की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम द्वारा भी विभिन्न प्रखंडों में नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary