*कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न प्रखंडों में बैठक आयोजित*
भागलपुर, 04 नवम्बर 2026।
कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में CDPO, MOIC, BPRO, BEO, BHM, LS (ICDS) एवं सभी पंचायत सचिवों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों, विभागीय समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जमीनी स्तर पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान के उद्देश्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा कायाकल्प अभियान के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर